Reading: गुरुपूर्णिमा पर संगत में पूजा पर रोक से श्रद्धालुओं में नाराजगी,आस्था और प्रशासनिक व्यवस्था पर उठे सवाल

गुरुपूर्णिमा पर संगत में पूजा पर रोक से श्रद्धालुओं में नाराजगी,आस्था और प्रशासनिक व्यवस्था पर उठे सवाल

RamParkash Vats
2 Min Read

महमूदाबाद, सीतापुर।प्रदेश राज्य चीफ ब्यूरो अनुज कुमार जैन

गुरुपूर्णिमा के पावन अवसर पर महमूदाबाद की ऐतिहासिक संगत में गुरु पूजन, दर्शन और पूजा-अर्चना नहीं हो पाने से क्षेत्र के कई श्रद्धालुओं में निराशा और नाराजगी देखने को मिली। जिस स्थान पर वर्षों से गुरुपूर्णिमा के अवसर पर बड़े धार्मिक कार्य होते रहे हैं, वहां इस बार पुलिस और पीएसी की तैनाती के बीच श्रद्धालुओं के प्रवेश और पूजा को लेकर स्थिति चर्चा का विषय बनी रही।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि संगत के वर्तमान महंत या प्रबंधन से जुड़े किसी मामले में कानूनी विवाद है, तो उसका समाधान कानून के दायरे में किया जाना चाहिए। हालांकि, उनका मानना है कि गुरुपूर्णिमा जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक पर्व पर श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना से वंचित करना उचित नहीं है।

इस घटनाक्रम के बाद आस्था और प्रशासनिक व्यवस्था के बीच संतुलन को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
कुछ सामाजिक लोगों ने यह भी राय व्यक्त की कि सभी धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों को मिलकर संगत परिसर की साफ-सफाई, गुरु पूजन और भंडारे जैसे धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन का प्रयास करना चाहिए था, ताकि इस ऐतिहासिक धार्मिक स्थल की परंपरा और गरिमा बनी रहे।
श्रद्धालुओं ने प्रशासन से मांग की है कि भविष्य में ऐसे अवसरों पर कानून-व्यवस्था बनाए रखते हुए श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं का भी सम्मान सुनिश्चित किया जाए, जिससे क्षेत्र की इस पौराणिक धरोहर की परंपराएं पूर्ववत जारी रह सकें।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!