Reading: सेर-तंदूला में PM आवास योजना पर उठे सवाल, दर्जनों ग्रामीणों ने BDO से की शिकायत#गरीब पात्र परिवारों की बजाय संपन्न लोगों को लाभ देने का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

सेर-तंदूला में PM आवास योजना पर उठे सवाल, दर्जनों ग्रामीणों ने BDO से की शिकायत#गरीब पात्र परिवारों की बजाय संपन्न लोगों को लाभ देने का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

RamParkash Vats
2 Min Read

सिरमौर/संगड़ाह/ सिरमौर/संगड़ाह/25 jully 2026/Kapil Sharma

संगड़ाह विकास खंड संगड़ाह के अंतर्गत ग्राम पंचायत सेर-तंदूला में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत कथित अनियमितताओं को लेकर दर्जनों ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी संगड़ाह को शिकायत सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ वास्तविक रूप से गरीब, जरूरतमंद और पात्र परिवारों की बजाय कथित तौर पर संपन्न लोगों को दिया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और आवासविहीन परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध करवाना है, लेकिन पंचायत में योजना के लाभार्थियों के चयन को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि कई पात्र गरीब परिवार आज भी योजना के लाभ से वंचित हैं, जबकि कुछ ऐसे लोगों को लाभ दिए जाने की बात सामने आ रही है, जो आर्थिक रूप से सक्षम हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चयनित सभी लाभार्थियों की पात्रता की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच करवाई जाए।
ग्रामीणों ने कहा कि यदि जांच के दौरान किसी अपात्र व्यक्ति को नियमों के विपरीत योजना का लाभ दिए जाने की पुष्टि होती है, तो संबंधित जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार उचित कार्रवाई की जानी चाहिए। साथ ही, वास्तविक पात्र और जरूरतमंद परिवारों को योजना का लाभ दिलाने की भी मांग की गई है।
दर्जनों ग्रामीणों ने BDO संगड़ाह से मामले में शीघ्र जांच करवाने की मांग करते हुए कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ केवल वास्तविक पात्र लोगों तक पहुंचना चाहिए, ताकि प्रधानमंत्री आवास योजना का उद्देश्य सही मायनों में पूरा हो सके।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!