Reading: भव्य स्वागत के बीच महमूदाबाद पहुंचा जैन आर्यिका संघ, 31 जुलाई से होगा चातुर्मास

भव्य स्वागत के बीच महमूदाबाद पहुंचा जैन आर्यिका संघ, 31 जुलाई से होगा चातुर्मास

RamParkash Vats
2 Min Read

महमूदाबाद (सीतापुर): राज्य चीफ ब्यूरो अनुज कुमार जैन, न्यूज़ इंडिया आजतक की पहचान—निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित की पत्रकारिता के साथ हर खबर सबसे पहले, सबसे सटीक।

महमूदाबाद (सीतापुर) राज्य चीफ ब्यूरो : अनुज कुमार जैन

महमूदाबाद, सीतापुर। फतेहपुर से पदविहार करते हुए विख्यात जैन साध्वी आर्यिका विविक्त श्री माता जी अपने संघ के साथ रविवार को महमूदाबाद पहुंचीं। बारिश के बावजूद जैन धर्मावलंबियों ने गाजे-बाजे और जयकारों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। नगर में निकाली गई स्वागत शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

आर्यिका विविक्त श्री माता जी के साथ वियोजना श्री माता, विप्रमा श्री माता एवं क्षुल्लिका विलोक श्री माता जी भी पदविहार करते हुए महमूदाबाद पहुंचीं। विकास जैन एवं राहुल जैन के शोरूम से शुरू हुई शोभायात्रा गाजे-बाजे की धुन पर नगर के प्रमुख मार्गों से होकर जैन मंदिर पहुंची।

रामकुंड चौराहे पर जैन पाठशाला के बच्चों ने मनमोहक भाव-नृत्य प्रस्तुत कर आरती उतारी। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पाद-प्रक्षालन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। पारंपरिक वेशभूषा में महिलाओं ने भक्ति भाव से नृत्य करते हुए शोभायात्रा की शोभा बढ़ाई। बारिश के बीच भी पूरे नगर में जयकारों की गूंज सुनाई देती रही।

जैन मंदिर पहुंचने के बाद आर्यिका संघ ने दर्शन-पूजन किया तथा धर्मोपदेश देकर श्रद्धालुओं को धार्मिक जीवन के महत्व से अवगत कराया। आर्यिका संघ का चातुर्मास इस वर्ष महमूदाबाद में प्रस्तावित है। चातुर्मास की स्थापना 31 जुलाई को की जाएगी।

इस अवसर पर जैन पाठशाला की संचालिका अनुष्का जैन, शिक्षिका स्नेहा जैन, नंदिता जैन, जैन युवा संघ,मां पद्मावती सौभाग्यवती महिला मंडल, जैन महिला मंडल, शांतिनाथ बहू मंडल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!