Reading: सीईआईआर पोर्टल से नूरपुर पुलिस ने खोजे तीन गुमशुदा मोबाइल, मालिकों को लौटाए

सीईआईआर पोर्टल से नूरपुर पुलिस ने खोजे तीन गुमशुदा मोबाइल, मालिकों को लौटाए

RamParkash Vats
2 Min Read

ज्वाली, रेहन और फतेहपुर थाना पुलिस की संयुक्त सफलता, तकनीक के जरिए मिली कामयाबी

NURPUR/15/07/2026/ NEWS INDIA AAL TAK NEWS DESK EDITOR RAM PARKASH VATS


नूरपुर पुलिस ने आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए तीन गुमशुदा मोबाइल फोन सफलतापूर्वक ट्रेस कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंप दिए हैं। यह कार्रवाई सीईआईआर (Central Equipment Identity Register) पोर्टल के माध्यम से की गई।

इस अभियान में पुलिस थाना ज्वाली, पुलिस थाना रेहन और पुलिस थाना फतेहपुर की टीमों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। तीनों थानों ने अपने-अपने क्षेत्र में गुम हुए मोबाइल फोन का पता लगाकर उन्हें सुरक्षित बरामद किया और संबंधित मालिकों को सुपुर्द कर दिया।

पुलिस ने कहा कि गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन की तलाश में सीईआईआर पोर्टल एक प्रभावी तकनीकी माध्यम साबित हो रहा है। इससे न केवल मोबाइल फोन को ट्रेस करना आसान होता है, बल्कि दुरुपयोग को भी रोका जा सकता है।

नूरपुर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मोबाइल फोन गुम होने या चोरी होने की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना दें और सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते मोबाइल की ट्रैकिंग और बरामदगी सुनिश्चित की जा सके।

नूरपुर पुलिस ने दोहराया कि लोगों की सुरक्षा, सेवा और उनकी मूल्यवान संपत्ति की बरामदगी के लिए वह पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!