Reading: रात में एक्शन मोड में एसपी कांगड़ा, थानों और पुलिस चौकियों का किया औचक निरीक्षण

रात में एक्शन मोड में एसपी कांगड़ा, थानों और पुलिस चौकियों का किया औचक निरीक्षण

RamParkash Vats
1 Min Read

कानून-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था और रिकॉर्ड की समीक्षा, गश्त के दौरान 4 असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई

DHARMSHALA/15/07/2026/ SCB VIJAYU SAMYAL


जिला कांगड़ा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने देर रात विभिन्न पुलिस थानों और चौकियों का औचक निरीक्षण कर कानून-व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम और पुलिस कार्यप्रणाली का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस स्टेशनों के रिकॉर्ड, ड्यूटी व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन तथा आम जनता से जुड़े मामलों की समीक्षा की गई।

एसपी ने शाहपुर, गगल, कांगड़ा, नगरोटा बगवां और सदर धर्मशाला पुलिस थानों के अलावा टांडा और योल पुलिस चौकियों का भी निरीक्षण किया।

इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों को बेहतर पुलिसिंग, समयबद्ध कार्रवाई तथा जनता के प्रति संवेदनशील व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए।

रात्रि गश्त के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार असामाजिक तत्वों के विरुद्ध हिमाचल प्रदेश पुलिस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस का कहना है कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

कांगड़ा पुलिस ने दोहराया कि वह पेशेवर, जवाबदेह और जन-केंद्रित पुलिस व्यवस्था के माध्यम से आम नागरिकों की सुरक्षा और विश्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य करती रहेगी।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!