टीम न्यूज इंडिया ,चीफ ब्यूरो अनुज कुमार जैन
महमूदाबाद, सीतापुर,वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी स्वर्गीय अखिलेश विश्वकर्मा ‘सूरज बाबा’ की स्मृति में सोमवार को महमूदाबाद स्थित तनिष्क आई केयर सेंटर, ओम विहार कॉलोनी (निकट अतुल पेट्रोल पंप) पर डॉ. अखिलेश वर्मा के आवास पर श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पत्रकारों, समाजसेवियों एवं गणमान्य लोगों ने पुष्प अर्पित कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर शिक्षक एवं समाजसेवी आलोक वर्मा ‘आजाद’ ने स्वर्गीय अखिलेश विश्वकर्मा के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उनके सामाजिक सरोकारों और पत्रकारिता में योगदान को याद किया। पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह वर्मा ने भी उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि सूरज बाबा ने निष्पक्ष पत्रकारिता और समाजसेवा के क्षेत्र में अमिट पहचान बनाई।एफआरसीटी (फास्ट रिलीफ चेरिटेबल टीम) के जिला अध्यक्ष अविनाश वर्मा ने बताया कि स्वर्गीय अखिलेश विश्वकर्मा संस्था के वैधानिक सदस्य थे।

उन्होंने कहा कि संस्था की ओर से उनके परिवार को 20 से 25 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इस संबंध में संस्था के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र कुमार वर्मा से भी चर्चा की गई है।कार्यक्रम में पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह वर्मा, अपना दल (एस) के जिला अध्यक्ष अशोक पटेल (गुरुजी), डॉ. अशोक वर्मा (मामू), आलोक वर्मा आजाद, डॉ. अखिलेश वर्मा, अनुज कुमार जैन, एडवोकेट सुदीप वर्मा, इरफान मंसूरी,आदि कुमार वर्मा,कृष्ण गोपाल गुरुजी, हरेराम, पीयूष वर्मा, महेंद्र वर्मा, रोहित वर्मा, अनुरुद्ध वर्मा, अविनाश वर्मा, मोइन मंसूर, अब्दुल्ला खान, हिमांशु वर्मा सहित अनेक पत्रकार, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

