Reading: जनहित में पुलिस प्रशासन का सराहनीय कदमसुरक्षा आपकी, संकल्प हमारा

जनहित में पुलिस प्रशासन का सराहनीय कदमसुरक्षा आपकी, संकल्प हमारा

RamParkash Vats
1 Min Read

Nurpur India Aaj Tak / News Desk Ram Prakash Vats
आम नागरिकों की सुरक्षा और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से नूरपुर पुलिस द्वारा रात्रि गश्त और विशेष चेकिंग अभियान लगातार चलाया जा रहा है। देर रात तक पुलिस टीमें विभिन्न संवेदनशील स्थानों, बाजारों और प्रमुख मार्गों पर गश्त कर संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रख रही हैं

पुलिस प्रशासन का कहना है कि नागरिकों की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी संकल्प के तहत रात्रिकालीन गश्त को और अधिक प्रभावी बनाया गया है, ताकि असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाया जा सके तथा क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द का वातावरण बना रहे।


पुलिस ने आमजन से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, गतिविधि अथवा घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दें, जिससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
“सुरक्षा आपकी, संकल्प हमारा” के ध्येय वाक्य के साथ नूरपुर पुलिस जनसेवा और जनसुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को निरंतर मजबूत कर रही है।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!