महमूदाबाद, सीतापुर /23/06/2026/राज्य चीफ ब्यूरो News India Aaj Tak

जेठ माह के अंतिम बड़े मंगल के अवसर पर रिद्धि लेडीज कलेक्शन रेडीमेड सेंटर एवं रिद्धि बेकरी जनरल स्टोर के संचालक सरवन जैन द्वारा जैन गेस्ट हाउस मोहल्ला सरावगी टोला में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर बजरंग बली का प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जैन समाज के पूर्व अध्यक्ष अनुज कुमार जैन ने कलयुग के आराध्य देव श्री हनुमान जी के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर पूजा-अर्चना एवं आरती की। इसके बाद भोग लगाकर श्रद्धालुओं को भंडारे का प्रसाद वितरित किया गया।

इस अवसर पर अपने उद्बोधन में अनुज कुमार जैन ने कहा कि “बड़े मंगल का पर्व सेवा, समर्पण और जनकल्याण की भावना को मजबूत करता है। भगवान बजरंग बली की कृपा से समाज में एकता, सद्भाव और परोपकार की भावना बढ़ती है। भंडारे जैसे आयोजन न केवल धार्मिक आस्था को सुदृढ़ करते हैं, बल्कि समाज को एक सूत्र में बांधने का कार्य भी करते हैं। हमें जरूरतमंदों की सेवा को अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए।”

कार्यक्रम के आयोजक सरवन जैन, दिलीप जैन ने मुख्य अतिथि का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया।
इस अवसर पर श्रीमती सुनीता देवी जैन, दिलीप जैन, दीपक जैन, प्रांशु जैन, अरिहंत जैन, अमित जैन सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर बजरंग बली का आशीर्वाद प्राप्त किया।

