Reading: जनाब क़ासिम की याद में निकला पारंपरिक मेंहदी जुलूस, हजारों अकीदतमंद हुए शामिल

जनाब क़ासिम की याद में निकला पारंपरिक मेंहदी जुलूस, हजारों अकीदतमंद हुए शामिल

RamParkash Vats
1 Min Read

महमूदाबाद, सीतापुर/22 जून 2026/ANUJ KUMAR JAIN
दिनांक (6 मोहर्रम 1448 हिजरी) को जनाब क़ासिम अलैहिस्सलाम की याद में वक्फ मदरसा अहमदिया, महमूदाबाद के तत्वावधान में पारंपरिक मेंहदी जुलूस का आयोजन किया गया। यह जुलूस मुतवल्ली प्रोफेसर अली खान के नेतृत्व में क़िला महमूदाबाद से प्रारंभ होकर कर्बला तक पहुंचा, जहां रात्रि 9 बजे परंपरागत कार्यक्रम संपन्न हुआ।

जुलूस में शाही साज-सज्जा से सुसज्जित ऊंट, सबील, अलम, ताबूत और थुलथुल आकर्षण का केंद्र रहे। शहनाई पर बज रही मातमी धुनों तथा ताबूत के सामने पढ़े जा रहे मर्सिया और सोज ने माहौल को गमगीन और आध्यात्मिक बना दिया। जुलूस में हजारों की संख्या में अकीदतमंदों और दर्शनार्थियों ने भाग लेकर अपनी श्रद्धा अर्पित की।
जुलूस निर्धारित मार्गों से होकर मध्य रात्रि में पुनः क़िला महमूदाबाद पहुंचा, जहां मातम और दुआओं के साथ इसका समापन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय पुलिस प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ जुलूस के साथ मौजूद रहा तथा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित आयोजन सुनिश्चित कराया।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!