Reading: पीएमश्री बीटीसी विद्यालय नूरपुर में नशा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित—–विद्यार्थियों ने पेंटिंग व स्लोगन प्रतियोगिताओं के माध्यम से दिया नशा मुक्ति का संदेश

पीएमश्री बीटीसी विद्यालय नूरपुर में नशा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित—–विद्यार्थियों ने पेंटिंग व स्लोगन प्रतियोगिताओं के माध्यम से दिया नशा मुक्ति का संदेश

RamParkash Vats
2 Min Read

विद्यार्थियों को नशा मुक्त समाज के निर्माण की शपथ भी दिलाई गई।

NURPUR, 23 JUN 2026, NEWS INDIA AAJ TAK NEWS DESK RAM PARKASH VATS

विद्यार्थियों को नशा मुक्त समाज के निर्माण की शपथ भी दिलाई गई।

युवाओंएवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य सेसामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अंतर्गत तहसील कल्याण अधिकारी, नूरपुर द्वारापीएमश्री बीटीसी राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नूरपुर में नशा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता तहसील कल्याण अधिकारी अनूप सिंह ने की।कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए पेंटिंग एवं स्लोगन लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए नशे के दुष्प्रभावों तथा नशा मुक्त समाज के महत्व को अपनी रचनात्मक अभिव्यक्तियों के माध्यम से प्रस्तुत किया। प्रतिभागियों ने प्रभावशाली चित्रों और प्रेरणादायक नारों के जरिए समाज को नशे के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया।

अपने संबोधन में तहसील कल्याण अधिकारी अनूप सिंह ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं बल्कि उसके परिवार, समाज और भविष्य को भी प्रभावित करता है। उन्होंने कहा कि नशीले पदार्थों के सेवन से युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा और क्षमता का ह्रास होता है, जिससे वे अपने जीवन के लक्ष्यों से भटक सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा, खेलकूद और रचनात्मक गतिविधियों को अपनाने तथा नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहने का आह्वान किया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों को नशा मुक्त समाज के निर्माण की शपथ भी दिलाई गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य के.सी. दियोल ने तहसील कल्याण विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में सामाजिक जागरूकता और सकारात्मक जीवन मूल्यों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यापकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!