Reading: विद्यालय में विद्यार्थियों को नशे, साइबर अपराध और सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

विद्यालय में विद्यार्थियों को नशे, साइबर अपराध और सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

RamParkash Vats
2 Min Read

नूरपुर, 22 जून 2026 , Himachal News Desk Ram Parkash Vats

विद्यार्थियों को सुरक्षित, जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनाने के उद्देश्य से नूरपुर पब्लिक स्कूल में एक विशेष सुरक्षा जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नूरपुर Dharam Chand Verma उपस्थित रहे।

उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए जीवन से जुड़े चार महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने युवाओं से नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। साथ ही इंटरनेट और मोबाइल फोन के सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन ठगी और साइबर अपराधों से बचाव के उपाय भी बताए।

व्याख्यान के दौरान बच्चों को अपनी सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी अभिभावकों, शिक्षकों अथवा पुलिस को देने की सलाह दी गई। इसके अतिरिक्त सड़क सुरक्षा नियमों, यातायात संकेतों और कानूनों के पालन के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया।

विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने इस जागरूकता कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सत्र विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और सुरक्षित भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विद्यार्थियों ने भी कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न विषयों से जुड़े प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!