कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया सेवा का संदेश
सीतापुर राज्य चीफ ब्यूरो अनुज कुमार जैन
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला मुख्यालय स्थित जिला अस्पताल में मरीजों के बीच फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए मानव सेवा का संदेश दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष डॉ. ममता वर्मा ने राहुल गांधी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी समाज के प्रत्येक वर्ग, विशेषकर वंचित, शोषित और कमजोर तबकों को न्याय दिलाने के लिए निरंतर संघर्ष कर रहे हैं। उनका समर्पण, संवेदनशीलता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
डॉ. वर्मा ने कहा कि सामाजिक न्याय, समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए राहुल गांधी द्वारा किए जा रहे प्रयास हमें समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की आवाज़ बनने और उसकी ताकत बनने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से राहुल गांधी के विचारों और संघर्षों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश निषाद, शहर अध्यक्ष शिशिर बाजपेयी, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेंद्र वर्मा, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष शोभित अवस्थी, त्रिभुवन सिंह यादव, चौक्ष विभु अवस्थी, रामचंद्र भार्गव, अजय द्विवेदी, अनिल दीवान, शबनम, आशीष निषाद, गुरुशरण द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

