Reading: ई-रजिस्ट्री व्यवस्था के विरोध में अधिवक्ताओं ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन, जनआंदोलन की दी चेतावनी

ई-रजिस्ट्री व्यवस्था के विरोध में अधिवक्ताओं ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन, जनआंदोलन की दी चेतावनी

RamParkash Vats
2 Min Read

महमूदाबाद, सीतापुर। राज्य चीफ ब्यूरो अनुज कुमार जैन

महमूदाबाद लायर्स एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने ई-रजिस्ट्री व्यवस्था का विरोध करते हुए महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश के नाम एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी महमूदाबाद को सौंपा। ज्ञापन में अधिवक्ताओं ने ई-रजिस्ट्री प्रणाली को जनहित और अधिवक्ता समुदाय के हितों के प्रतिकूल बताते हुए इसे तत्काल प्रभाव से रोकने की मांग की है।


ज्ञापन में कहा गया है कि ई-रजिस्ट्री व्यवस्था लागू होने से डाटा के गलत उपयोग की आशंका बढ़ेगी। साथ ही अधिवक्ताओं, दस्तावेज नवीसों, स्टाम्प विक्रेताओं तथा मुंशियों के समक्ष रोजगार का संकट उत्पन्न हो जाएगा। अधिवक्ताओं का कहना है कि यह व्यवस्था हजारों लोगों की आजीविका पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती है।

महमूदाबाद लायर्स एसोसिएशन ने अपनी मांगों में ई-रजिस्ट्री से संबंधित सभी गतिविधियों को तत्काल प्रभाव से रोकने, इस मामले की जांच के लिए विधिवेत्ताओं की समिति गठित करने तथा जनहित को ध्यान में रखते हुए ई-रजिस्ट्री व्यवस्था पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।

अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र विचार नहीं किया गया तो वे अपने अधिकारों की रक्षा के लिए व्यापक जनआंदोलन करने को बाध्य होंगे।
ज्ञापन पर महमूदाबाद लायर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सहित अन्य अधिवक्ताओं के हस्ताक्षर मौजूद हैं।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!