Reading: बिजली बोर्ड में डिजिटल क्रांति : अब एक क्लिक में तबादला, रिलीविंग और ज्वाइनिंग. 1 जुलाई से लागू होगी नई TPU प्रणाली, सर्विस बुक भी होगी स्वतः अपडेट

बिजली बोर्ड में डिजिटल क्रांति : अब एक क्लिक में तबादला, रिलीविंग और ज्वाइनिंग. 1 जुलाई से लागू होगी नई TPU प्रणाली, सर्विस बुक भी होगी स्वतः अपडेट

RamParkash Vats
2 Min Read

बिजली बोर्ड में डिजिटल क्रांति : अब एक क्लिक में तबादला, रिलीविंग और ज्वाइनिंग1 जुलाई से लागू होगी नई TPU प्रणाली, सर्विस बुक भी होगी स्वतः अपडेट

शिमला, 18 जून 2026/संपादक राम प्रकाश वत्स:हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड ने कर्मचारियों से जुड़े प्रशासनिक कार्यों को पूरी तरह डिजिटल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। अब कर्मचारियों के तबादले, कार्यमुक्ति (रिलीविंग), कार्यभार ग्रहण (ज्वाइनिंग) और पोस्टिंग से जुड़े सभी कार्य केवल एक क्लिक पर संपन्न होंगे।

बोर्ड प्रबंधन द्वारा 1 जुलाई 2026 से नई टीपीयू (TPU) आधारित डिजिटल प्रणाली लागू की जा रही है। इस व्यवस्था के लागू होने के बाद मैन्युअल पोस्टिंग की प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी और सभी कार्य ऑनलाइन माध्यम से किए जाएंगे।

क्या होगा नया?

✔️ तबादला आदेश जारी होते ही ऑनलाइन रिलीविंग व ज्वाइनिंग

✔️ सर्विस बुक (सेवा पुस्तिका) स्वतः अपडेट होगी

✔️ मानवीय त्रुटियों और रिकॉर्ड संबंधी विसंगतियों पर लगेगी रोक

✔️ कर्मचारियों की सेवा संबंधी जानकारी रियल टाइम में उपलब्ध होगी

✔️ प्रशासनिक कार्यों में आएगी अधिक पारदर्शिता

बोर्ड की ईआरपी टीम द्वारा विकसित यह एंड-टू-एंड डिजिटल यूटिलिटी कर्मचारियों के तबादले और पोस्टिंग से जुड़ी पूरी प्रक्रिया को स्वचालित बनाएगी। इससे न केवल समय की बचत होगी बल्कि अनावश्यक देरी और मैन्युअल हस्तक्षेप भी समाप्त हो जाएगा

आधिकारियों को निर्देश जारी

मुख्यालय से जारी पत्र में सभी मुख्य अभियंताओं, अधीक्षण अभियंताओं, कार्यपालक अभियंताओं तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे नई व्यवस्था को पूर्ण रूप से अपनाएं तथा कर्मचारियों के तबादले, पोस्टिंग, कार्यमुक्त करने और कार्यभार ग्रहण करने के सभी मामलों का निपटारा केवल TPU प्रणाली के माध्यम से करें।नई प्रणाली के सफल संचालन के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण भी प्रदान किया जा चुका है।

मुख्य अभियंता पीएंडएम, शिमला को 30 जून 2026 तक सभी तकनीकी तैयारियां पूरी कर प्रणाली को गो-लाइव करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।विशेष”बिजली बोर्ड की यह पहल ई-गवर्नेंस की दिशा में एक ,महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। इससे कर्मचारियों को पारदर्शी, तेज और त्रुटिरहित सेवाएं

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!