पुलिस अधीक्षक, पुलिस जिला नूरपुर ने कहा कि क्षेत्र में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में किसी भी स्तर पर ढिलाई नहीं बरती जाएगी
नूरपुर, 15 जून:15:06:2026/NEWS INDIA AAJ TAK/RAM PARKASH VATS
नशा तस्करों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सीआईए नूरपुर टीम ने एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने गुप्त एवं विश्वसनीय सूचना के आधार पर कंडवाल क्षेत्र के पास एक कथित शातिर सप्लायर को नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान अनिल शर्मा (48) पुत्र रमेश शर्मा, निवासी मकान नंबर 23, काली घनूपुर शिहर्ता, जिला अमृतसर, पंजाब के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक सीआईए टीम ने नागनी माता मंदिर सर्विस रोड के पास आरोपी को घेरकर कानूनी प्रक्रिया के तहत तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 15.18 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने बरामद नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब इस नेटवर्क की जड़ों तक पहुंचने और कथित मुख्य सप्लायरों का पता लगाने के लिए आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है।
।

