Reading: स्वच्छता ही सेवा, स्वच्छता ही संस्कार: विधायक आशा मौर्य ने चलाया विशेष स्वच्छता अभियान

स्वच्छता ही सेवा, स्वच्छता ही संस्कार: विधायक आशा मौर्य ने चलाया विशेष स्वच्छता अभियान

RamParkash Vats
2 Min Read

केंद्र सरकार के 12 वर्ष और प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर चला जन-जागरूकता अभियान

महमूदाबाद, सीतापुर,राज्य चीफ ब्यूरो अनुज कुमार जैन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के गौरवपूर्ण 12 वर्ष एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के सफल 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में महमूदाबाद विधायक श्रीमती आशा मौर्य ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर जन-जागरूकता का संदेश दिया।

अभियान के दौरान विधायक आशा मौर्य ने स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया तथा जनभागीदारी से स्वच्छ भारत के संकल्प को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल एक सरकारी अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। इसके माध्यम से हम एक स्वस्थ, सुंदर और विकसित भारत के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।

इस अवसर पर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी पवन किशोर, सीएचसी अधीक्षक डॉ. आशीष, नगर पालिका के सफाई निरीक्षक राम नरेश, सफाई सुपरवाइजर मुरादी सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने स्वच्छता बनाए रखने तथा समाज को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।उपशीर्षक: केंद्र सरकार के 12 वर्ष और प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर चला जन-जागरूकता अभियान।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!