Reading: उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान 13 से 16 जून तक सिरमौर दौरे पर

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान 13 से 16 जून तक सिरमौर दौरे पर

RamParkash Vats
1 Min Read

सिरमौर / 12 जून 2026/राज्य चीफ ब्यूरो

नाहन, 12 जून। उद्योग, संसदीय कार्य तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री Harsh Vardhan Chauhan 13 से 16 जून 2026 तक जिला सिरमौर के प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने देते हुए बताया कि मंत्री अपने प्रवास के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के साथ-साथ लोगों की समस्याएं भी सुनेंगे।

प्रवक्ता के अनुसार उद्योग मंत्री 13 एवं 14 जून को शिलाई स्थित लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में जन समस्याएं सुनेंगे। इसके बाद 15 जून को नाहन में जिला सिरमौर की नव निर्वाचित ग्राम पंचायतों के प्रधानों एवं उप-प्रधानों के निष्ठा एवं गोपनीयता शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
इसी दिन वह धानला (आज भोज) स्थित Shri Shirgul Maharaj Temple में आयोजित शांत महायज्ञ अनुष्ठान में भी भाग लेंगे।
16 जून को उद्योग मंत्री जिज्ञासा परियोजना के अंतर्गत Government Senior Secondary School Kafota में निर्मित विज्ञान प्रयोगशाला का उद्घाटन करेंगे।सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मंत्री का यह दौरा जनसंपर्क, पंचायत प्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण समारोह तथा विकासात्मक गतिविधियों से जुड़े कार्यक्रमों के लिए निर्धारित किया गया है।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!