27 में से केवल 15 सदस्यों की दर्ज हुई हाजिरी, 18 की थी आवश्यकता; अब 17 जून को होगी अगली बैठक
फतेहपुर कांगड़ा राज्य चीफ ब्यूरो विजय समयाल

जिला कांगड़ा के विकास खंड फतेहपुर में शुक्रवार को ब्लॉक समिति अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के चुनाव के लिए बुलाई गई बैठक कोरम पूरा न होने के कारण स्थगित हो गई। चुनाव को लेकर पिछले कई दिनों से राजनीतिक गतिविधियां तेज थीं और विभिन्न दावेदार अपने पक्ष में समर्थन जुटाने में लगे हुए थे। ऐसे में सभी की निगाहें इस चुनाव पर टिकी थीं, लेकिन निर्धारित समय तक आवश्यक संख्या में सदस्य नहीं पहुंच सके। 27 सदस्यीय ब्लॉक समिति में से केवल 15 सदस्यों की ही हाजिरी दर्ज हो सकी, जबकि पहली बैठक में कोरम पूरा करने के लिए 18 सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य थी।
पांच मिनट की देरी बनी चर्चा का विषय
अब 17 जून को होगा फैसला
बैठक की अध्यक्षता कर रहे पीठासीन अधिकारी एवं एसडीएम फतेहपुर विश्रुत भारती ने बताया कि आवश्यक कोरम पूरा न होने के कारण चुनाव प्रक्रिया को स्थगित करना पड़ा। उन्होंने कहा कि अब अगली बैठक 17 जून को आयोजित की जाएगी। नियमानुसार दूसरी बैठक में कोरम के लिए 14 सदस्यों की उपस्थिति पर्याप्त होगी और उसी दिन अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। बैठक में विकास खंड अधिकारी सुभाषा अत्री सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। अब पूरे क्षेत्र की निगाहें 17 जून को होने वाली बैठक पर टिकी हैं, जहां फतेहपुर ब्लॉक समिति के नए नेतृत्व का फैसला होगा।

