Reading: नगर पालिका की अनदेखी से बदहाल सड़कें और फुटपाथ, आए दिन हादसों का खतरा

नगर पालिका की अनदेखी से बदहाल सड़कें और फुटपाथ, आए दिन हादसों का खतरा

RamParkash Vats
2 Min Read

महमूदाबाद, सीतापुर राज्य चीफ ब्यूरो अनुज कुमार जैन
नगर पालिका की अनदेखी और लापरवाही के चलते नगर की मुख्य सड़कों के साथ-साथ वार्डों की गलियां एवं फुटपाथ भी बदहाल स्थिति में पहुंच चुके हैं। जगह-जगह टूटे मार्ग, गड्ढे और क्षतिग्रस्त फुटपाथ लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि आए दिन राहगीर इन सड़कों और फुटपाथों पर गिरकर घायल हो रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग इस ओर गंभीरता नहीं दिखा रहा है।
नगर के प्रमुख मार्ग रामकुंड चौराहा से सीता स्कूल तक सड़क चौड़ीकरण एवं निर्माण कार्य का जिम्मा निर्माण निगम को सौंपा गया था। हालांकि कई महीने बीत जाने के बाद भी यह कार्य पूरा नहीं हो सका है। अधूरे निर्माण के कारण राहगीरों, स्कूली बच्चों और वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार इस समस्या से उप जिलाधिकारी डॉ. अंजली सिंह को भी अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई या समाधान सामने नहीं आया है। नागरिकों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरा कराने तथा नगर की सड़कों और फुटपाथों की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।
नगरवासियों का कहना है कि यदि समय रहते व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो भविष्य में बड़े हादसे होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!