महमूदाबाद सीतापुर/राज्य चीफ ब्यूरो अनुज कुमार जैन
सीतापुर नवागत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, सीतापुर डॉ. गोरखनाथ पटेल का उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ, जनपद सीतापुर के पदाधिकारियों द्वारा माल्यार्पण, पुष्पगुच्छ एवं बुके भेंट कर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया।इस अवसर पर शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने जनपद के शिक्षकों एवं विद्यालयों से संबंधित विभिन्न समस्याओं से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को अवगत कराया। डॉ. गोरखनाथ पटेल ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके समाधान के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों का प्रमुख दायित्व बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करना है, इसलिए सभी शिक्षक पूरी निष्ठा, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करें।बैठक के दौरान रामपुर मथुरा क्षेत्र से प्राप्त शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को भी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के समक्ष रखा गया, जिनके निराकरण हेतु उन्होंने सकारात्मक आश्वासन दिया।यह स्वागत एवं सम्मान कार्यक्रम मंडल महामंत्री मंसूर आलम के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष दुर्गेश अवस्थी, मंडल मीडिया प्रभारी लखनऊ एवं जिला मीडिया प्रभारी सीतापुर, ब्लॉक अध्यक्ष रामपुर मथुरा संतोष सिंह दिनकर, मोहम्मद जलील अंसारी, रफीक अहमद, अंजनी कुमार शुक्ला (ब्लॉक अध्यक्ष मछरेहटा), अली मोहम्मद अंसारी, मनोज कुमार, हबीब अहमद सहित अनेक पदाधिकारी एवं शिक्षक उपस्थित रहे।कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। उपस्थित पदाधिकारियों एवं शिक्षकों ने नवागत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल के सफल एवं जनहितकारी कार्यकाल की शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

