Reading: नवनिर्वाचित पार्षदों को दिलाई गई पद एवं गोपनीयता की शपथ

नवनिर्वाचित पार्षदों को दिलाई गई पद एवं गोपनीयता की शपथ

RamParkash Vats
2 Min Read

नूरपुर, 9 जून2026/ न्यूज इंडिया आजतक संपादक राम प्रकाश वत्स: नूरपुर के नवनिर्वाचित पार्षदों को मंगलवार को आयोजित एक औपचारिक समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। नगर परिषद हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में एसडीएम अरुण शर्मा ने सभी निर्वाचित पार्षदों को शपथ ग्रहण करवाई। समारोह में पूर्व विधायक अजय महाजन भी विशेष रूप से मौजूद रहे।शपथ ग्रहण समारोह के दौरान नगर परिषद के सभी नौ निर्वाचित पार्षदों—सीमा देवी, रजनी महाजन, एकता मेहरा, नीति महाजन, रंजना कुमारी, सोनिया, अनामिका, चिराग गुप्ता तथा अश्वनी कुमार—ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।इस अवसर पर एसडीएम अरुण शर्मा ने सभी नवनिर्वाचित पार्षदों को शुभकामनाएं देते हुए नगर के विकास और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ मिलकर आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी पार्षद नगर परिषद के माध्यम से शहर के समग्र विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।उधर, शपथ ग्रहण समारोह के बाद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर निर्धारित बैठक में चुनाव प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। इस संबंध में एसडीएम अरुण शर्मा ने बताया कि अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए आगामी तीन दिनों के भीतर अगली बैठक की तिथि निर्धारित की जाएगी।उन्होंने स्पष्ट किया कि अगली बैठक में कोरम की अनिवार्यता नहीं होगी तथा चुनाव प्रक्रिया नियमानुसार संपन्न करवाई जाएगी। अब नगर परिषद नूरपुर के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने की संभावना जताई जा रही है।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!