Reading: प्लेट से छात्र की पिटाई का आरोप, प्रधानाध्यापिका के व्यवहार से डरा कक्षा एक का छात्र

प्लेट से छात्र की पिटाई का आरोप, प्रधानाध्यापिका के व्यवहार से डरा कक्षा एक का छात्र

RamParkash Vats
2 Min Read
महमूदाबाद, सीतापुर।प्रदेश राज्य चीफ ब्यूरो अनुज कुमार जैन

महमूदाबाद (सीतापुर)। कस्बे के पैगम्बरपुर प्राथमिक विद्यालय में कक्षा एक के छात्र की कथित पिटाई का मामला सामने आया है। छात्र ने विद्यालय की प्रधानाध्यापिका पर प्लेट से मारने और सिर बोर्ड में लड़ाने का आरोप लगाया है। घटना के बाद छात्र डरा हुआ है और उसने दोबारा स्कूल जाने से भी इनकार किया है।

कक्षा एक के छात्र अदनान के अनुसार, मध्यावकाश के बाद वह प्लेट धोकर वापस आ रहा था। इसी दौरान प्रधानाध्यापिका ने कथित रूप से प्लेट से उसे 10-11 बार मारा तथा उसका सिर बोर्ड में लड़ा दिया। छात्र का कहना है कि इससे उसके सिर पर निशान और गुम्मा पड़ गया।

विद्यालय से घर लौटने के बाद अदनान ने अपनी मां को पूरी घटना बताई और दोबारा स्कूल न जाने की बात कही। जानकारी मिलने पर परिजन आक्रोशित हो गए और विद्यालय पहुंचकर प्रधानाध्यापिका के व्यवहार पर नाराजगी जताई।प्लेट से छात्र की पिटाई का आरोप, प्रधानाध्यापिका के व्यवहार से डरा कक्षा एक का छात्र

बताया जा रहा है कि पैगम्बरपुर प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक और प्रधानाध्यापिका के बीच विवाद को लेकर पहले से भी चर्चाएं हैं। छात्र की पिटाई के आरोप के बाद मामला और तूल पकड़ता नजर आ रहा है। परिजनों ने मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाई की मांग की है।अब देखने वाली बात यह होगी कि शिक्षा विभाग द्वारा मामले की जांच कर छात्र के आरोपों की वास्तविकता सामने लाने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!