महमूदाबाद, सीतापुर।राज्य चीफ ब्यूरो अनुज कुमार जैन
मदरसा अरबिया नूर-उल-हुदा,वार्ड नूरपुर में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से भव्य खेलकूद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ क्रिकेट मैच से हुआ, जिसका उद्घाटन जनाब सिराज अहमद उर्फ राजू क़ुरैशी (सदस्य नगर पालिका) एवं वकील अहमद अंसारी ने किया। वहीं अन्य खेल प्रतियोगिताओं का उद्घाटन मोहम्मद सलीम और जाबिर अली ने फीता काटकर किया।

खेलकूद कार्यक्रम के दौरान विभिन्न खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल, सिल्वर मेडल एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। पुरस्कार पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
कार्यक्रम की संपूर्ण देखरेख मदरसा के प्रबंधक मुफ्ती जमाल अहमद क़ासमी ने की। वहीं कार्यक्रम के सफल संचालन एवं व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी मास्टर मिन्हाज, मौलाना मोहम्मद तल्हा नदवी तथा मास्टर मोहम्मद आरिफ ने निभाई।
इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियां छात्रों के शारीरिक, मानसिक और नैतिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। कार्यक्रम के समापन पर विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए गए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए दुआ की गई।

