Reading: कटे-फटे होंठ एवं तालु विषय पर आशा कार्यकर्ताओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

कटे-फटे होंठ एवं तालु विषय पर आशा कार्यकर्ताओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RamParkash Vats
2 Min Read

*नगरोटा सूरियां, 8 जून 2026/ न्यूज इंडिया आजतक

इंदौरिया पैलेस, नगरोटा सूरियां में आज स्माइल ट्रेन इंटरनेशनल के तत्वाधान में सिटी सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल कांगड़ा के सौजन्य से कटे-फटे होंठ एवं तालु (क्लेफ्ट लिप एवं क्लेफ्ट पैलेट) विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य खंड नगरोटा सूरियां के अंतर्गत कार्यरत आशा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।कार्यक्रम में सिटी हॉस्पिटल कांगड़ा के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने कटे-फटे होंठ एवं तालु की समस्या, इसके कारणों, प्रारंभिक पहचान तथा उपलब्ध उपचार संबंधी जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि यह जन्मजात विकार है, जिसका समय पर उपचार एवं सर्जरी के माध्यम से सफलतापूर्वक समाधान किया जा सकता है

विशेषज्ञों ने आशा कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में ऐसे बच्चों की पहचान कर उन्हें शीघ्र स्वास्थ्य संस्थानों तक पहुंचाने तथा उनके अभिभावकों को उपचार के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान चिकित्सकों ने प्रतिभागियों के प्रश्नों का उत्तर देते हुए विभिन्न उपचार प्रक्रियाओं की भी जानकारी दी।

आशा कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक बताते हुए कहा कि इससे उन्हें समुदाय स्तर पर लोगों को जागरूक करने और जरूरतमंद बच्चों को समय पर उपचार उपलब्ध करवाने में सहायता मिलेगी।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कटे-फटे होंठ एवं तालु के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा प्रभावित बच्चों को समय पर उपचार उपलब्ध करवाने के लिए स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की भूमिका को और अधिक सशक्त बनाना था।

इस कार्यक्रम में सिटी हॉस्पिटल कांगड़ा से डॉ ठुस्सू ठाकुर प्लास्टिक सर्जन, बीएमओ, नगरोटा सुरियां अमन दुआ, सुपरवाइजर रविंदर कुमार, सुभाष चंद, फीमेल हेल्थ वर्कर सी एच ओ सहित स्टॉफ भी उपलब्ध रहा सिटी ग्रुप के बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टरस डॉ प्रदीप मक्कड़,डॉ आशीष गर्ग, डॉ राजीव डोगरा, ने सभी आशा से अपील करते हुए कहा कि यदि आपके एरिया में कोई कटे फटे तालु वाला बच्चा हो तो उसकी जानकारी दें संस्था द्वारा उस बच्चे का मुफ्त में इलाज किया जाएगा और सारी दवाइयां भी मुफ्त में दी जाएगी

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!