Reading: भीषण गर्मी में बेजुबानों का सहारा बनें – रखें दाना और पानी

भीषण गर्मी में बेजुबानों का सहारा बनें – रखें दाना और पानी

RamParkash Vats
1 Min Read

याद रखें — “प्यासे को पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य है।”


आइए, इस गर्मी में मानवता का परिचय दें और बेजुबानों के लिए दाना-पानी रखने का संकल्प लें।

newsindiaaajtak,com–Editor Ram Parkash Vats

इस भयंकर गर्मी में इंसानों के साथ-साथ पक्षी और बेजुबान जानवर भी प्यास और भूख से बेहाल हो जाते हैं। तेज धूप और सूखे वातावरण में कई पक्षियों को पानी तक नसीब नहीं हो पाता। ऐसे समय में हमारी छोटी-सी पहल किसी की जिंदगी बचा सकती है।

अपने घर की छत, आंगन, बालकनी, दुकान या पेड़ के नीचे पक्षियों के लिए दाना और साफ पानी जरूर रखें। एक छोटी कटोरी पानी और थोड़े से दाने से गौरैया, कबूतर, मैना, कौआ जैसे पक्षियों को राहत मिल सकती है। साथ ही आसपास घूमने वाले कुत्तों व अन्य बेजुबानों के लिए भी पानी की व्यवस्था करें।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!