newsindiaaajtak.com, (Himachal News Desk,)Editor Ram Parkash Vats
पुलिस जिला नूरपुर के अंतर्गत पंचायत चुनावों की मतगणना सभी चारों ब्लॉकों में पूरी तरह शांतिपूर्ण और व्यवस्थित माहौल में जारी है। प्रशासन और पुलिस विभाग कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा मतों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार मुस्तैदी से कार्य कर रहे हैं। मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं ताकि प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी बनी रहे।

इसी क्रम में आज पुलिस अधीक्षक नूरपुर श्री कुलभूषण वर्मा ने एसडीएम इन्दौरा के साथ जिला परिषद एवं बीडीसी वोटों के लिए बनाए गए स्ट्रांग रूम और मतगणना केंद्र का संयुक्त निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा प्रबंधों का गहनता से जायजा लेते हुए स्ट्रांग रूम में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों, प्रवेश व्यवस्था और ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मियों की सतर्कता को परखा।

निरीक्षण के दौरान ड्यूटी पर मौजूद पुलिस जवानों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि बिना अधिकृत पास के किसी भी बाहरी व्यक्ति को मतगणना केंद्र या स्ट्रांग रूम के आसपास प्रवेश की अनुमति न दी जाए। साथ ही हर गतिविधि पर पैनी नजर बनाए रखने के निर्देश भी जारी किए गए।

नूरपुर में मतगणना शांतिपूर्ण जारी, एसपी-एसडीएम ने स्ट्रांग रूम का लिया जायजा

स्ट्रांग रूम से मतगणना केंद्र तक सुरक्षा चाक-चौबंद, सभी 4 ब्लॉकों में गिनती जारी

