SIRMOUR/26/05/2026/जिला चीफ़ ब्यूरो
जिला सिरमौर के विकास खंड संगड़ाह की ग्राम पंचायत देवामानल में तीसरे चरण के पंचायत चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल पूरी तरह गरमा चुका है। पंचायत में इस बार बदलाव की मजबूत लहर देखने को मिल रही है। प्रधान पद की प्रत्याशी सगीता पुंडीर और उपप्रधान पद के प्रत्याशी भीमदेव पुंडीर को पंचायत के हर गांव से भारी समर्थन और जनता का भरपूर आशीर्वाद मिल रहा है।
चुनावी प्रचार के दौरान देवामानल, कडोई, देवठना, नानडी, सिघोली, आइगी, चुनू, चदागड़ी, शांति नगर और भबराड़ सहित पंचायत के विभिन्न गांवों में ग्रामीणों ने दोनों प्रत्याशियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। जगह-जगह लोगों ने विकास, ईमानदारी और पारदर्शिता के नाम पर अपना समर्थन व्यक्त किया।

प्रधान पद की उम्मीदवार सगीता पुंडीर ने कहा कि पंचायतवासियों ने उन्हें अवसर दिया तो पंचायत के समग्र विकास को नई गति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पंचायत की मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना, संपर्क सड़कों का विस्तार, सरकारी संस्थानों में कर्मचारियों की उपलब्धता सुनिश्चित करवाना और हर वर्ग की समस्याओं का समाधान उनकी पहली प्राथमिकता होगी।
उपप्रधान पद के उम्मीदवार भीमदेव पुंडीर ने कहा कि उनका संकल्प पंचायत के हर परिवार तक पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान करवाना है। उन्होंने युवाओं के लिए खेल मैदान निर्माण और पंचायत में जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही।

ग्रामीणों का कहना है कि सगीता पुंडीर और भीमदेव पुंडीर ऐसे उम्मीदवार हैं जो हमेशा जनता के सुख-दुःख में साथ खड़े रहे हैं। पंचायतवासियों का विश्वास है कि यह नेतृत्व पंचायत को विकास और पारदर्शिता की नई दिशा देगा।
30 मई को होने वाले तीसरे चरण के चुनाव को लेकर पंचायतवासियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
जनता का स्पष्ट संदेश है —
“अबकी बार देवामानल में विकास की सरकार”
30 मई को अपना अमूल्य वोट देकर प्रधान पद पर सगीता पुंडीर और उपप्रधान पद पर भीमदेव पुंडीर को भारी मतों से विजयी बनाएं।

