Reading: कांता कॉलेज ने दिया ‘जागरूक बनें, मतदान करें’ का संदेश

कांता कॉलेज ने दिया ‘जागरूक बनें, मतदान करें’ का संदेश

RamParkash Vats
1 Min Read

Shimla 25/05/2026 S,C,B; Vijay Samyal

कांता कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन (चलवाड़ा) के इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब द्वारा बी.एड. चतुर्थ सेमेस्टर के प्रशिक्षु अध्यापकों को जागरूक करने हेतु 25/05/2026 (सोमवार) को मतदान जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। इस अवसर पर इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब की समन्वयक सुश्री विजय मेहरा ने विद्यार्थियों को अपने मताधिकार के महत्व एवं सोच-समझकर मतदान करने के प्रति जागरूक किया। साथ ही उन्होंने कहा कि हर वोट महत्वपूर्ण है इसलिए जागरूक बनें और मतदान करें ।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को मतदान जागरूकता पर आधारित एक प्रेरणादायक फिल्म भी दिखाई गई, जिससे उन्हें लोकतंत्र में मतदान की भूमिका और जिम्मेदार नागरिक के कर्तव्यों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई।

इस अवसर पर कार्यवाहक प्राचार्या सुश्री शिवानी मेहरा ने अपने संबोधन में कहा कि मतदान प्रत्येक नागरिक का मौलिक अधिकार ही नहीं, बल्कि एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी है। उन्होंने विद्यार्थियों को निष्पक्ष एवं जागरूक होकर मतदान करने तथा समाज में मतदान के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!