*महमूदाबाद, सीतापुर।राज्य चीफ ब्यूरो -अनुज कुमार जैन
ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) के आह्वान पर बुधवार को दवा विक्रेताओं ने ऑनलाइन फार्मेसी और बड़ी कंपनियों की कथित शोषणकारी नीतियों के विरोध में एक दिवसीय बंद रखा।
इस दौरान दवा व्यापारियों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगें रखीं।संगठन ने आरोप लगाया कि अवैध ई-फार्मेसी प्लेटफॉर्म बिना पर्याप्त सत्यापन के दवाओं की बिक्री कर रहे हैं, जिससे फर्जी प्रिस्क्रिप्शन, एंटीबायोटिक्स और आदत बनाने वाली दवाओं के दुरुपयोग का खतरा बढ़ रहा है। साथ ही बड़ी कंपनियों द्वारा दिए जा रहे भारी डिस्काउंट से छोटे और ग्रामीण क्षेत्रों के केमिस्टों का व्यापार प्रभावित हो रहा है।A
IOCD ने केंद्र सरकार से कोविड काल में जारी GSR 220(E) और ई-फार्मेसी से संबंधित GSR 817(E) अधिसूचनाएं वापस लेने की मांग की है। संगठन का कहना है कि यह केवल व्यापार नहीं बल्कि जनस्वास्थ्य और मरीजों की सुरक्षा का मामला है।

