अभिभावकों ने विद्यालय प्रबंधन की सराहना करते हुए जताया आभार
न्यूज इंडिया आजतक संपादक राम प्रकाश वत्स
महमूदाबाद, सीतापुर। क्षेत्र के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान एम. जी. जी. पब्लिक स्कूल, गुलरामऊ में वार्षिक परीक्षाफल घोषित होने के उपरांत मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल, ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे, जबकि विद्यालय परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा।
समारोह में कक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। विद्यालय के संरक्षक जमील अहमद ने मेधावी विद्यार्थियों को मेडल, चमचमाती ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। वहीं प्रधानाध्यापक अफजाल अहमद अंसारी ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल एवं स्वर्णिम भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर प्रधानाध्यापक अफजाल अहमद अंसारी ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता उनकी कठिन मेहनत, एकाग्रता और शिक्षकों के उचित मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विद्यालय केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए भी निरंतर कार्यरत है।
विद्यालय के संरक्षक जमील अहमद ने अभिभावकों से बच्चों की शिक्षा और संस्कारों पर विशेष ध्यान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि आज के बच्चे ही देश का भविष्य हैं और उचित मार्गदर्शन मिलने पर वे परिवार, क्षेत्र एवं देश का नाम रोशन कर सकते हैं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वरिष्ठ शिक्षक मुख्तार अहमद एवं मो. इकराम अंसारी सहित समस्त स्टाफ कार्यक्रम में अंत तक मौजूद रहा और विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाया। गुरुजनों ने विद्यार्थियों को अगली कक्षा में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
समारोह में बड़ी संख्या में अभिभावक, मातृशक्ति एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अभिभावकों ने विद्यालय प्रबंधन की इस पहल की सराहना करते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
- Beautiful
- Biology
- Chemistry
- Comedy
- Congress
- Conservative
- Covid
- Democrat
- Design
- Education
- Election
- Electronics
- Engineering
- Entertainment
- Events
- Exercise
- Fashion
- Followme
- Freedom
- Gadgets
- Health
- Innovation
- Instagood
- Instatech
- Landscape
- Lifestyle
- Like
- Love
- Motivation
- Music
- Mutrition
- Party
- Photography
- Politics
- Programming
- Science
- Selfcare
- Style
- Technology
- Vacation
- Video
- Viral
- Vote
- Wellness
- Workout

