सिरमौर /राजगढ़/रेणुका जी: न्यूज इंडिया आजतक जिला आफिस चीफ ब्यूरो

पुलिस थाना राजगढ़ के अंतर्गत गत रात्रि गुप्त सूचना के आधार पर ठाकुर ढाबा नेरी के पास Pickup HP 62-4944 की तलाशी ली गई। वाहन चालक ने अपना नाम संदीप वर्मा (30 वर्ष), निवासी गांव बजोग, तहसील राजगढ़ बताया। तलाशी के दौरान वाहन से कुल 140 पेटी अवैध शराब बरामद हुई, जिनमें 50 पेटी देसी शराब “संतरा नंबर 1” तथा 90 पेटी अंग्रेजी शराब “ROYAL STAG” शामिल हैं। चालक शराब से संबंधित कोई लाइसेंस अथवा परमिट प्रस्तुत नहीं कर सका। इस संबंध में पुलिस थाना राजगढ़ में हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 39(1)(a) के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है।
वहीं दूसरी ओर पुलिस थाना रेणुका जी के अंतर्गत बेड़ोन निवासी विजेंद्र तोमर ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह अपने पिता को गांव छोऊ भोगर छोड़ने जा रहा था। रास्ते में लेखराज की गाड़ी खड़ी थी। गाड़ी हटाने को लेकर कहासुनी के बाद लेखराज व उसके भाई ने कथित तौर पर डंडों से मारपीट की, जिससे विजेंद्र की दाहिने हाथ की कलाई में फ्रैक्चर हो गया। डॉक्टर की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस थाना रेणुका जी में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

