Mahmudabad,Sitapur,SBC Anuj Kumar Jain
जनपद सीतापुर के रामपुर मथुरा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत सोहरिया के विद्यालय में बच्चों को पिछले कई महीनों से मिड-डे मील का भोजन नहीं मिल पा रहा है। मामले की जानकारी मिलने पर विद्यालय पहुंचकर निरीक्षण किया गया, जहां स्थिति चिंताजनक दिखाई दी।
विद्यालय में मौजूद अध्यापकों ने बताया कि स्कूल को लंबे समय से ऊपर से राशन उपलब्ध नहीं कराया गया है, जिसके कारण बच्चों का भोजन बंद पड़ा है। शिक्षकों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित बीओ (BEO) को लिखित प्रार्थना पत्र भी दिया गया, लेकिन हर बार केवल “आ जाएगा” कहकर आश्वासन दिया जाता रहा।
ग्रामीणों और अभिभावकों में इस व्यवस्था को लेकर नाराजगी देखने को मिल रही है। उनका कहना है कि सरकार बच्चों के पोषण और शिक्षा के लिए लगातार योजनाएं चला रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही के कारण बच्चे भोजन जैसी मूलभूत सुविधा से वंचित हैं।
ग्राम प्रधान श्रीमती अंजू यादव एवं प्रधान प्रतिनिधि रणविजय यादव ने भी मामले पर नहीं दे रहे ध्यान, विद्यालय में राशन उपलब्ध कराने की कोई बात नहीं। बच्चों को नियमित रूप से मिड-डे मील नहीं मिल रहा।
अब देखना होगा कि शिक्षा विभाग इस मामले में कब तक संज्ञान लेकर समस्या का समाधान करता है।

