Reading: युवाओं में बढ़ता नशे का प्रचलन चिंता का विषय, बच्चों को नशे से बचाने के लिए दी गई जागरूकता सीख

युवाओं में बढ़ता नशे का प्रचलन चिंता का विषय, बच्चों को नशे से बचाने के लिए दी गई जागरूकता सीख

RamParkash Vats
2 Min Read

Nurpur/ News India Aaj Tak/ Editor Ram Parkash Vata

युवाओं में बढ़ता नशे का प्रचलन आज समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। इसी कड़ी में नशे के खिलाफ जनजागरूकता फैलाने और बच्चों को इस बुराई से दूर रखने के उद्देश्य से रविवार, 18 मई 2026 को पुलिस चौकी गंगथ (पुलिस थाना एवं जिला नूरपुर) द्वारा ग्राम पंचायत गंगथ में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में PM Shri Government Senior Secondary School गंगथ के प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल, स्थानीय पटवारी, पंचायत प्रतिनिधियों तथा ग्रामीणों ने भाग लिया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने युवाओं में तेजी से फैल रहे चिट्टा सहित अन्य नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों की विस्तार से जानकारी दी और बताया कि नशा न केवल व्यक्ति का स्वास्थ्य खराब करता है, बल्कि परिवार और समाज को भी गहरे संकट में डाल देता है।

बैठक में उपस्थित अभिभावकों और ग्रामीणों से विशेष रूप से अपील की गई कि वे अपने बच्चों की गतिविधियों पर ध्यान दें, उनके मित्रों और दिनचर्या पर निगरानी रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि को नजरअंदाज न करें। बच्चों को खेल, शिक्षा और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर भी जोर दिया गया ताकि वे नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रह सकें।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि गांव को नशा मुक्त बनाने के लिए समाज और पुलिस का संयुक्त प्रयास आवश्यक है। यदि किसी क्षेत्र में नशे की बिक्री, सेवन या संदिग्ध गतिविधि दिखाई देती है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।नूरपुर पुलिस ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी को नशे से बचाना हम सभी की साझा जिम्मेदारी है। परिवार, स्कूल, समाज और पुलिस मिलकर ही एक स्वस्थ और नशा मुक्त वातावरण का निर्माण कर सकते हैं।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!