Reading: महमूदाबाद-फतेहपुर मार्ग पर देर रात भीषण हादसा: भूसा लदे ट्रैक्टर-ट्रॉला की टक्कर से कार में लगी आग,कार हुई जलकर राख।

महमूदाबाद-फतेहपुर मार्ग पर देर रात भीषण हादसा: भूसा लदे ट्रैक्टर-ट्रॉला की टक्कर से कार में लगी आग,कार हुई जलकर राख।

RamParkash Vats
2 Min Read

महमूदाबाद (सीतापुर)प्रदेश राज्य चीफ ब्यूरो-अनुज कुमार जैन
यूपी के जनपद सीतापुर के महमूदाबाद-फतेहपुर मार्ग पर गुलरामऊ गांव के पास देर रात करीब 11:30 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। मार्ग पर जा रही कार को भूसा लदे एक अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉला ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते कार आग का गोला बनकर पूरी तरह जलकर राख हो गई। गनीमत यह रही कि कार में सवार लोग समय रहते फुर्ती से बाहर निकल आए, जिससे किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

हादसे के बाद ट्रैक्टर लेकर चालक फरार हो गया:चश्मदीदों के मुताबिक, कार रात के सन्नाटे में अपने गंतव्य की ओर जा रही थी, तभी गुलरामऊ के पास ओवरलोड भूसा लदे ट्रैक्टर-ट्रॉला ने उसे चपेट में ले लिया। टक्कर लगते ही कार के अगले हिस्से से चिंगारी उठी और आग की लपटें निकलने लगीं। कार सवारों को सुरक्षित निकलता देख और घटना को बिगड़ता देख ट्रैक्टर चालक मौके का फायदा उठाकर अपना वाहन लेकर रात के अंधेरे में तेजी से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह भागने में सफल रहा।

वही धूं-धूं कर जलती कार देखकर हाईवे पर हड़कंप मच गया।:रात के वक्त लगी इस भीषण आग से हाईवे पर हड़कंप मच गया। यात्रियों के उतरते ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी कार धू-धू कर जलने लगी। राहगीरों और ग्रामीणों ने पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन लपटें इतनी तेज थीं कि कार चंद मिनटों में लोहे के कंकाल में बदल गई।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!