महमूदाबाद-सीतापुर न्यूज इंडिया आजतक राज्य चीफ ब्यूरो
पत्रकारिता केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज का वह आईना है जो कठिन परिस्थितियों में भी सच को सामने लाने का साहस रखता है। इसी उद्देश्य और पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखने के संकल्प के साथ कस्बा महमूदाबाद के रामकुंड चौराहे स्थित वरिष्ठ पत्रकार अनुज कुमार जैन के प्रतिष्ठान पर यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट प्रेस यूनियन की तहसील स्तरीय बैठक आयोजित की गईबैठक के प्रथम चरण में लोकतांत्रिक प्रक्रिया का पालन करते हुए पुरानी कार्यकारिणी को सर्वसम्मति से भंग किया गया। इसके बाद संगठन को नई दिशा और मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। उपस्थित पत्रकारों ने संगठन की एकता, आपसी भाईचारे और पत्रकार हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया।

बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारिता अनेक चुनौतियों से गुजर रही है और इन परिस्थितियों का सामना केवल संगठनात्मक एकजुटता से ही किया जा सकता है। सभी सदस्यों ने पत्रकारों की आवाज को मजबूती देने और निष्पक्ष पत्रकारिता को बढ़ावा देने पर बल दिया।
नई कार्यकारिणी में परम संरक्षक पद पर संतोष पाण्डेय, संरक्षक चक्र सुदर्शन पाण्डेय, अध्यक्ष अनुज कुमार जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंकज जायसवाल, जितेन्द्र कुमार वर्मा, विपिन पाण्डेय एवं दानिश हाशमी, महामंत्री राम निवास गुप्ता, कोषाध्यक्ष मो. आरिफ खान, संयुक्त सचिव गौरव पाण्डेय, संगठन मंत्री आदित्य कुमार वर्मा, प्रचार मंत्री ढिल्लन वारसी, मंत्री इकराम अंसारी तथा विधिक सलाहकार एडवोकेट अनिल कुमार श्रीवास्तव को जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं रोहित मिश्रा, रोहित सोनी, विकास त्रिपाठी, राजेन्द्र प्रसाद, अनिल कुमार, मो. कदीर एवं शिव कुमार को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।
बैठक के समापन पर नवनियुक्त अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। उपस्थित पत्रकारों ने विश्वास जताया कि नई टीम पत्रकारों की समस्याओं के समाधान और क्षेत्र में पत्रकारिता के गौरव को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करेगी।

