महमूदाबाद, सीतापुर SCB अनुज कुमार जैन

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (CBSE) द्वारा कक्षा 12 का परीक्षा परिणाम घोषित होने के उपरांत सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल, महमूदाबाद में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय के निदेशक आशीष गुप्ता ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इंस वर्ग में कुल 14 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें लगभग सभी विद्यार्थी सफल रहे। साइंस वर्ग में दिव्यांश पोरवाल ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप किया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का मान-सम्मान बढ़ाया।

विद्यालय के अध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता, डायरेक्टर आशीष गुप्ता एवं प्रिंसिपल विजय कुमार दुबे ने सभी सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों एवं शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आने वाले वर्षों में विद्यालय के छात्र-छात्राएं और बेहतर परिणाम हासिल करेंगे।इस अवसर पर श्री पोरवाल, हरिओम तिवारी सहित विद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

