Reading: के.पी. सिंह मेमोरियल हॉस्पिटल में ब्लड बैंक का उद्घाटन, लहरपुर क्षेत्र को मिली बड़ी स्वास्थ्य सौगत

के.पी. सिंह मेमोरियल हॉस्पिटल में ब्लड बैंक का उद्घाटन, लहरपुर क्षेत्र को मिली बड़ी स्वास्थ्य सौगत

RamParkash Vats
2 Min Read

सीतापुर, लहरपुर क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में रविवार को एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। के.पी. सिंह मेमोरियल हॉस्पिटल परिसर में नवनिर्मित ब्लड बैंक का भव्य उद्घाटन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने के बाद डॉ. सुरेंद्र प्रताप सिंह ने अब स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के माध्यम से आमजन को बड़ी सौगात दी है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीतापुर के एमएलसी पवन सिंह चौहान ने फीता काटकर ब्लड बैंक का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों में एमएलसी जसमीर अंसारी, महोली विधायक शशांक त्रिवेदी, लहरपुर विधायक अनिल वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला तथा पूर्व एमएलसी भरत त्रिपाठी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वहीं टी.पी. सिंह, आदित्य सिंह एवं आशीष सिंह की उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही।
कार्यक्रम में क्षेत्र के ग्राम प्रधानों, बीडीसी सदस्यों, ब्लॉक प्रमुखों तथा अन्य गणमान्य नागरिकों ने भाग लेते हुए इस पहल की सराहना की।
संस्था के चेयरमैन डॉ. सुरेंद्र प्रताप सिंह ने मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों को बुके और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने ब्लड बैंक में उपलब्ध आधुनिक सुविधाओं की जानकारी भी दी।
ब्लड बैंक की सबसे बड़ी विशेषता एसडीपी (सिंगल डोनर प्लेटलेट) की अत्याधुनिक सुविधा है, जो गंभीर मरीजों के लिए जीवनरक्षक साबित होगी। जनपद सीतापुर और आसपास के क्षेत्रों में यह सुविधा पहली बार उपलब्ध कराई गई है। इससे अब मरीजों को उपचार के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
मुख्य अतिथि पवन सिंह चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि यह ब्लड बैंक क्षेत्र के मरीजों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा और आपातकालीन परिस्थितियों में समय पर रक्त उपलब्ध कराकर कई जिंदगियों को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में अंशुमान सिंह, ऐश्वर्य प्रताप सिंह, डॉ. अनुप कुमार सरबैया, शिवपूजन सिंह एवं समस्त स्टाफ का विशेष योगदान रहा।अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए आमजन से अधिक से अधिक रक्तदान करने की अपील की।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!