Reading: रूसहन गांव में नौ दिवसीय श्रीराम कथा का समापन, हवन-पूजन व भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

रूसहन गांव में नौ दिवसीय श्रीराम कथा का समापन, हवन-पूजन व भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

RamParkash Vats
2 Min Read

बिसवां (सीतापुर)01/05/2026/ प्रदेश राज्य चीफ ब्यूरो अनुज कुमार जैन: तहसील बिसवां क्षेत्र के ग्राम रूसहन में आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा का शुक्रवार को हवन-पूजन एवं विशाल भंडारे के साथ भव्य समापन हो गया। इस दौरान पूरे गांव का वातावरण भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर नजर आया।


ग्राम रूसहन निवासी शिवबरन कश्यप, हेमराज कश्यप और रामगोपाल के संयोजन में आयोजित इस कथा में नैमिष धाम से पधारे कथा व्यास पंडित प्रेम चंद्र शुक्ला ने श्रीराम चरित्र के विभिन्न प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने श्रीराम विवाह, वन गमन, माता सीता हरण और रावण वध जैसे प्रसंगों के माध्यम से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में डुबो दिया।
कथा के दौरान पंडित प्रेम चंद्र शुक्ला ने कहा कि भय मनुष्य को जीवन की अस्थिरता का एहसास कराता है, जिससे वह ईश्वर की शरण में जाने के लिए प्रेरित होता है। उन्होंने बताया कि जब व्यक्ति मोह-माया से ऊपर उठकर जीवन की नश्वरता को समझता है, तभी उसके भीतर वैराग्य और सच्ची भक्ति का भाव उत्पन्न होता है, जो उसे परम शांति की ओर अग्रसर करता है। ऐसे आध्यात्मिक विचार समाज में सकारात्मक सोच, मानसिक संतुलन और आत्मिक उन्नति को बढ़ावा देते हैं।
समापन अवसर पर हवन-पूजन के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर रमेश कश्यप, राजू कश्यप, विनय, दिलीप, तेज कुमार, संदीप, अरविंद, अंबुज, अंकित, आशीष, संगम, अनुज, हरद्वारी, राजपति, निर्मला, गंगादेवी, गुड्डी, सुनीता, गीता, सविता, शिवानी, पूजा, चांदनी, गोल्डी, अंशिका, सीमा, अनीता, रुबी, याशी, रेखा सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!