Reading: आईपीएल सट्टेबाजी में बर्बादी: प्रॉपर्टी डीलर ने 11वीं मंजिल से कूदकर दी जान

आईपीएल सट्टेबाजी में बर्बादी: प्रॉपर्टी डीलर ने 11वीं मंजिल से कूदकर दी जान

RamParkash Vats
2 Min Read

मृतक की फाइल चित्र

बिसवां (सीतापुर) 01/05/2026/प्रदेश राज्य चीफ ब्यूरो अनुज कुमार जैन-

राजधानी लखनऊ के गुडंबा थाना क्षेत्र स्थित जनेश्वर अपार्टमेंट में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां 35 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर प्रबल जैन ने 11वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। वह अपनी पत्नी शिवानी के साथ किराए के फ्लैट में रह रहे थे।पुलिस के मुताबिक, मौके से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें प्रबल जैन ने आईपीएल सट्टेबाजी में अपनी पूरी जमा-पूंजी गंवाने का जिक्र किया है। नोट में उन्होंने अपनी पत्नी और परिवार से माफी भी मांगी है।

मृतक की फाइल चित्र

मृतक की पत्नी शिवानी ने बताया कि प्रबल पिछले कुछ समय से लगातार आईपीएल मैच देख रहे थे। घटना से पहले उन्होंने फोन पर रोते हुए कहा कि वे सब कुछ हार चुके हैं। इसके कुछ ही देर बाद उनके कूदने की सूचना मिली।एसीपी गाजीपुर अनिल विक्रम सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस बैंक खातों और परिजनों की शिकायत के आधार पर मामले की गहराई से जांच कर रही है।

मृतक की फाइल चित्र

जानकारी के अनुसार, प्रबल जैन के पिता स्वर्गीय उमेश जैन की भी सट्टेबाजी के कारण पहले मौत हो चुकी है। उन्होंने बड़ी नहर में कूदकर जान दे दी थी और उनका शव आज तक बरामद नहीं हो सका।यह घटना सट्टेबाजी के खतरनाक दुष्परिणामों को उजागर करती है, जिसने एक ही परिवार को दूसरी बार गहरे सदमे में डाल दिया है।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!