Reading: बिना कागजी प्रक्रिया और डॉक्टर के चल रहा था अल्ट्रासाउंड सेंटर, सीएमओ की छापेमारी में हुआ बंद*

बिना कागजी प्रक्रिया और डॉक्टर के चल रहा था अल्ट्रासाउंड सेंटर, सीएमओ की छापेमारी में हुआ बंद*

RamParkash Vats
1 Min Read

*महमूदाबाद,29/04/2026/ सीतापुर:राज्य चीफ ब्यूरो-अनुज कुमार जैन

कोतवाली महमूदाबाद नगर क्षेत्र के बिस्वा मार्ग पर स्थित सरल डायग्नोस्टिक एंड एवन अल्ट्रासाउंड सेंटर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेश कुमार के नेतृत्व में छापेमारी की गई। जांच के दौरान कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं।

मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि छापे के दौरान सेंटर पर कुल 10 अल्ट्रासाउंड किए गए थे, लेकिन उनमें से किसी का भी आवश्यक फॉर्म ‘एफ’ भरा हुआ नहीं मिला। इसके अलावा मौके पर कोई भी अधिकृत चिकित्सक उपस्थित नहीं था और अल्ट्रासाउंड कार्य टेक्निशियन द्वारा किया जा रहा था, जो नियमों के विरुद्ध है।

जांच के दौरान सेंटर संचालक भी किसी प्रकार का वैध अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सका। इन सभी अनियमितताओं को देखते हुए तत्काल प्रभाव से सेंटर को बंद करा दिया गया।सीएमओ डॉ. सुरेश कुमार ने स्पष्ट किया कि बिना मान्यता प्राप्त डॉक्टरों और अवैध रूप से संचालित डायग्नोस्टिक एवं अल्ट्रासाउंड सेंटरों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!