Reading: अंगेठा चौराहा में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर बना जनसेवा की मिसाल**-180 ग्रामीणों को मिला लाभ,

अंगेठा चौराहा में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर बना जनसेवा की मिसाल**-180 ग्रामीणों को मिला लाभ,

RamParkash Vats
3 Min Read

महमूदाबाद सीतापुर/22/04/02026/राज्य ब्यूरो चीफ अनुज कुमार जैन

-के पी सिंह मेमोरियल हॉस्पिटल समय समय पर करता रहता है निशुल्क स्वास्थ्य शिवरों का आयोजनसीतापुर। राज्य चीफ ब्यूरो अनुज कुमार जैन जनपद के अंगेठा चौराहा, सेलुमऊ (विकागस खण्ड परसेंडी) में 21 अप्रैल 2026 को आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर सामाजिक सरोकार और जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर सामने आया। श्री पीताम्बरा शिक्षा समिति एवं के.पी. सिंह मेमोरियल हॉस्पिटल द्वारा जनरल इंश्योरेंस कॉरपोरेशन के सहयोग से आयोजित इस शिविर में ग्रामीणों को उनके घर के पास ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।शिविर में कुल 180 मरीजों का पंजीकरण किया गया, जिनमें महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों की संख्या विशेष रूप से अधिक रही। सभी मरीजों को निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श, आवश्यक जांच और दवाएं उपलब्ध कराई गईं। 36 मरीजों के रक्त नमूने लेकर गंभीर बीमारियों की जांच की गई, जबकि 155 से अधिक लोगों को मुफ्त दवाएं वितरित की गईं। इससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को काफी राहत मिली।कार्यक्रम का शुभारंभ समिति के मैनेजर डॉ. सुरेन्द्र प्रताप सिंह ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का सशक्त माध्यम हैं। समय पर जांच और जागरूकता से बीमारियों की रोकथाम संभव है, जिससे समाज स्वस्थ और सशक्त बनता है।शिविर में चिकित्सकों की टीम—डॉ. एस.ए. मीर, डॉ. अहतीशाम खान, डॉ. मधुलिका राय, डॉ. हर्षित जैन एवं डॉ. मुस्कान—ने सेवाभाव से मरीजों का उपचार किया। नर्सिंग स्टाफ और स्वयंसेवकों ने पंजीकरण से लेकर दवा वितरण तक व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।स्थानीय ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर न केवल स्वास्थ्य लाभ प्रदान करते हैं, बल्कि समाज में सहयोग, सेवा और जागरूकता की भावना को भी मजबूत करते हैं। कार्यक्रम में प्रोग्राम मैनेजर अंशुमान सिंह, संयोजक ऐश्वर्य प्रताप सिंह, पर्यवेक्षक मो. हसीन अंसारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।अंत में आयोजकों ने सभी चिकित्सकों, सहयोगियों एवं स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी आयोजनों को जारी रखने का संकल्प लिया

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!