Reading: राजा का तालाब के चकवाड़ी में लापता युवक हेमराज का शव जंगल में पेड़ से लटका मिला, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की, इलाके में सनसनी और शोक का माहौल

राजा का तालाब के चकवाड़ी में लापता युवक हेमराज का शव जंगल में पेड़ से लटका मिला, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की, इलाके में सनसनी और शोक का माहौल

RamParkash Vats
2 Min Read

Raja Ka Talab/20/04/2026/ SCB Vijay Samayal

राजा का तालाब (कांगड़ा): कांगड़ा जिले के राजा का तालाब क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पुलिस थाना रैहन के अंतर्गत ग्राम पंचायत चकवाड़ी में लापता हुए युवक का शव जंगल में पेड़ से लटका हुआ बरामद किया गया। घटना के बाद इलाके में दहशत और शोक का माहौल है।मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान हेमराज (33) पुत्र गिरधारी लाल निवासी बाड़च्छ चकवाड़ी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हेमराज 18 अप्रैल को अचानक घर से कहीं चला गया था। रातभर घर न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई और 19 अप्रैल की सुबह पुलिस को उसके लापता होने की सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और स्थानीय लोगों की मदद से युवक की तलाश शुरू की गई। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने घर से करीब दो किलोमीटर दूर जंगल में एक युवक को पेड़ से रस्सी के सहारे लटका हुआ देखा। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां युवक का शरीर पूरी तरह ठंडा पाया गया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर अस्पताल भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।बताया जा रहा है कि मृतक पेशे से वेल्डिंग का काम करता था और विवाहित था। मामले की पुष्टि करते हुए जिला पुलिस नूरपुर के एसपी कुलभूषण वर्मा ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है और सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए गहन जांच जारी है।फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह आत्महत्या का मामला है या इसके पीछे कोई और कारण छिपा है।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!