महमूदाबाद/सीतापुर,16 APRIL 2026,राज्य चीफ ब्यूरो अनुज कुमार जैन
जनपद सीतापुर के रामपुर मथुरा क्षेत्र में सामाजिक एवं राष्ट्रवादी विचारधारा से जुड़े संगठन अखंड हिन्दू वाहिनी ने अपने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा विस्तार किया है। इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रुद्र त्रिपाठी उर्फ वीरू भईया ने कई महत्वपूर्ण पदों पर नई नियुक्तियां कर नई टीम को जिम्मेदारी सौंपी।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने संदेश में कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने के लिए योग्य, सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे।
इन पदों पर हुई नियुक्तियां:
जगदम्बा तिवारी – प्रदेश प्रवक्ता
राकेश मिश्रा – जिला प्रवक्ता
अनुज दीक्षित – जिला मीडिया प्रभारी
आजाद मिश्रा – जिला मंत्री
अजीत दीक्षित – जिला महामंत्री
राजन अवस्थी – विधानसभा प्रचारक
सुधांशु तिवारी – तहसील सचिव
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जवाबदेही भी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।
कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल:
नई नियुक्तियों के बाद संगठन के कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। स्थानीय स्तर पर इसे संगठन के विस्तार और मजबूती की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। संगठन से जुड़े लोगों का मानना है कि नई टीम के साथ अखंड हिन्दू वाहिनी क्षेत्र में और अधिक सक्रिय भूमिका निभाएगी।अंत में संगठन की ओर से अखंड हिन्दू वाहिनी छात्र संघ से जुड़े सभी नए साथियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।
रामपुर मथुरा में अखंड हिन्दू वाहिनी का विस्तार, कई पदों पर नई नियुक्तियांराष्ट्रीय अध्यक्ष रुद्र त्रिपाठी ने सौंपी जिम्मेदारियां, कार्यकर्ताओं में उत्साह
Leave a comment
Leave a comment

