ज्वाली,14 अप्रैल 2026/ Ram Prakash: कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार ने आज ज्वाली स्थित लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन संघर्ष, समानता और सामाजिक न्याय के लिए समर्पित रहा है। उन्होंने भारतीय संविधान के माध्यम से देश को एक मजबूत लोकतांत्रिक आधार प्रदान किया, जो आज भी देश की एकता और अखंडता का मार्गदर्शन कर रहा है। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर के विचार आज भी समाज के हर वर्ग के लिए प्रेरणास्रोत हैं और हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर समतामूलक समाज के निर्माण के लिए कार्य करना चाहिए।
उन्होंने सभी से आह्वान किया कि वे डॉ. अंबेडकर के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं और समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने में अपना योगदान दें।
इस अवसर पर कांग्रेस प्रवक्ता संसार सिंह संसारी, पूर्व जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष बशीर मोहम्मद, नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र राजू, पूर्व पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रधान मनमोहन सिंह सहित अन्य स्थानीय लोगों ने भी पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
Dr.भीमराव अंबेडकर जयंती पर कृषि मंत्री ने अर्पित की श्रद्धांजलि
Leave a comment
Leave a comment

