Reading: फतेहपुर में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई

फतेहपुर में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई

RamParkash Vats
2 Min Read

फतेहपुर/14/04/2026/चीफ ब्यूरो विजय समयाल
फतेहपुर। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर अंबेडकर फोरम फतेहपुर तथा गुरु रविदास महासभा फतेहपुर के संयुक्त तत्वावधान में अंबेडकर भवन में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक समरसता के संदेश के साथ संपन्न हुआ।

इस अवसर पर प्रदेश सरकार में प्रतिनिधि के रूप में मुख्य अतिथि भवानी सिंह पठानिया ने शिरकत की। उन्होंने अपने संबोधन में डॉ. अंबेडकर के संघर्षमय जीवन, उनके सामाजिक योगदान तथा संविधान निर्माण में उनकी अहम भूमिका पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर के विचार आज भी समाज को समानता और न्याय की राह दिखाते हैं।
कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से हुई, जिसमें देशभक्ति और सामाजिक जागरूकता से जुड़े प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इसके पश्चात विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर से आए विभिन्न वक्ताओं ने भी डॉ. अंबेडकर के जीवन और उनके आदर्शों पर अपने विचार साझा किए।

इस मौके पर अंबेडकर फोरम फतेहपुर के अध्यक्ष सरदार कर्म सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष किरपाल सिंह, गुरु रविदास महासभा की अध्यक्ष दर्शना देवी, रत्न नरियाल, वीर आर. कमल, प्रधान हाड़ा सुशील कालिया, प्रधान झौका रतियाल लेखराज, रघुवीर सिंह भाटिया, पलौड़ा पंचायत के अनिल भारती, वीडीसी सदस्य सुदेश कुमारी, रुमेल सिंह,

कार्यक्रम का समापन समाज में समानता, शिक्षा और जागरूकता को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ किया गया।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!