News India Aaj Tak Team
सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में अपनी पहचान बना रहे उभरते युवा चेहरा जग्गू के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है। उनके मिलनसार स्वभाव, मृदुभाषी व्यवहार और लोगों के प्रति समर्पण को हमेशा याद किया जाएगा।
न्यूज इंडिया आजतक टीम तथा मंदिर शिब्बो थान कमेटी ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट की हैं।
शोक संदेश में कहा गया कि इस दुखद घड़ी में हृदय अत्यंत व्यथित है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिवार को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।
क्षेत्रवासियों ने भी जग्गू के निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।
मिलनसार और मृदुभाषी व्यक्तित्व ‘जग्गू’ नहीं रहे, क्षेत्र में शोक की लहर
Leave a comment
Leave a comment

