Reading: इशिता पुंडीर को मिला हिमालयन श्री अवॉर्ड 2026

इशिता पुंडीर को मिला हिमालयन श्री अवॉर्ड 2026

RamParkash Vats
1 Min Read

सिरमौर/ 12 अप्रैल 2026/मुख्यालय न्यूज इंडिया आजतक रिपोर्टर

हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर इशिता पुंडीर (Ishita Pundeer) को वर्ष 2026 का हिमालयन श्री अवॉर्ड मिलने पर पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।
यह सम्मान उन्हें बॉलीवुड के वरिष्ठ फिल्म अभिनेता रज़ा मुराद के कर-कमलों द्वारा प्रदान किया गया, जो न केवल इशिता के लिए बल्कि पूरे देवामानल पंचायत और जिला सिरमौर के लिए गर्व का विषय बन गया है।
इशिता पुंडीर ने अपनी मेहनत, प्रतिभा और लगन के दम पर सोशल मीडिया के क्षेत्र में एक अलग पहचान बनाई है। उनकी इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि छोटे गांवों से निकलकर भी युवा बड़ी ऊंचाइयों को छू सकते हैं। उन्होंने अपने परिवार, पंचायत और पूरे जिले का नाम रोशन किया है।
इस अवसर पर ग्रामवासियों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि,यह हमारे लिए बेहद गर्व और खुशी की बात है कि हमारे गांव की बेटियां आज प्रदेश ही नहीं बल्कि देशभर में अपना नाम कमा रही हैं। इशिता की यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी।”

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!