Reading: जिला स्तरीय बैसाखी मेला जवाली की तैयारियां जोरोंशोरों से शुरू, प्रशासन ने विभागों को दी ड्यूटियां/बैसाखी मेला में नामी गिरामी पहलवान दिखाएंगे कुश्ती के जौहर

जिला स्तरीय बैसाखी मेला जवाली की तैयारियां जोरोंशोरों से शुरू, प्रशासन ने विभागों को दी ड्यूटियां/बैसाखी मेला में नामी गिरामी पहलवान दिखाएंगे कुश्ती के जौहर

RamParkash Vats
2 Min Read
एसडीएम जवाली नरेंद्र जरियालपत्रकारों को जानकारी देते हुए

JAWALI /09 APRIL 2026/ NEWS INDIA AAJ TAK , EDITOR RAM PARKASH VATS

VIOEDO नरेंद्र जरियाल एसडीएम जवाली सम्बोधित करते हुए

-मिनी हरिद्वार जवाली किनारे 14-15अप्रैल को होने वाले दो दिवसीय जिला स्तरीय बैसाखी मेला के आयोजन के लिए बिसात बिछ चुकी है तथा गठित मेला कमेटी ने रणनीति के तहत मेले को सफल बनाने के लिए अलग अलग कमेटियों का गठन करके जिम्मेदारियां भी फिक्स कर दी हैं। मेले के लिए तैयारियां जोरोंशोरों से चल रही हैं। प्रशासन ने भी विभागों को उनकी ड्यूटियां बता दी हैं तथा हर विभाग मेला को सफल बनाने में अपना अपना दायित्व निभाएगा। आज पुलिस थाना जवाली के एसएचओ देवराज शर्मा ने पुलिस टीम के साथ मिनी हरिद्वार जवाली का निरीक्षण कर जायजा लिया।

तो वंही एसडीएम जवाली नरेंद्र जरियाल ने कहा कि मिनी हरिद्वार ज्वाली में जल्द ही साफ सफाई करवाई जाएगी तथा मैदान को जेसीबी लगाकर समतल किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग जवाली द्वारा मेला ग्राउंड को समतल करवाया जाएगा तथा जल शक्ति विभाग द्वारा मेला में पानी की व्यवस्था की जाएगी। बिजली विभाग द्वारा मैदान में बिजली की व्यवस्था को सुचारू बनाया जाएगा, जबकि साफ सफाई का जिम्मा नगर परिषद जवाली का होगा।

उन्होंने कहा कि किसी किस्म की कोई अप्रिय घटना न हो, इसके लिए दो दिन पुरुष व महिला पुलिस की सख्त ड्यूटी रहेगी। उन्होंने कहा कि 14अप्रैल महास्नान के दिन किसी भी व्यक्ति को पुल पर खड़ा नहीं होने दिया जाएगा।

वाहनों को पार्क करने के लिए स्थान चिह्नित किए जाएंगे। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि गहरे पानी में नहाने की कोशिश न करें। उन्होंने कहा कि इस बार एनडीआरएफ टीम को भी बुलाया गया है ताकि कोई अनहोनी घटना पर तुरंत एनडीआरएफ टीम बचाव कर सके

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!