Reading: महमूदाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

महमूदाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

RamParkash Vats
2 Min Read

महमूदाबाद (सीतापुर)/05/04/2026/अनुज कुमार जैन राज्य चीफ ब्यूरो

कोतवाली क्षेत्र के चतुराबेहड़ इलाके में रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक आम के बाग में पेड़ से लटका हुआ एक बुजुर्ग का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान शुभनाथ वर्मा (लगभग 60 वर्ष) के रूप में हुई है, जो वर्तमान में लखनऊ में रह रहे थे।

टना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
रिजनों के अनुसार, शुभनाथ वर्मा को शनिवार शाम आखिरी बार चतुराबेहड़ चौराहे पर देखा गया था। इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया था। रविवार सुबह बाग में शव मिलने की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया।
घटनास्थल की स्थिति को लेकर परिजन और ग्रामीण कई सवाल उठा रहे हैं। मौके पर शव के पास चप्पल और चश्मा मिला है, वहीं कार के टायर के निशान भी दिखाई दिए हैं। हैरानी की बात यह है कि बारिश के बावजूद कुछ स्थानों पर जमीन सूखी पाई गई, जिससे ग्रामीण हत्या की आशंका जता रहे हैं।
फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत और चर्चा का माहौल बना हुआ है।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!