Reading: पैंतेपुर नगर पंचायत का आकस्मिक निरीक्षण/व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

पैंतेपुर नगर पंचायत का आकस्मिक निरीक्षण/व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

RamParkash Vats
1 Min Read

महमूदाबाद, सीतापुर05/04/2026 SCB अनुज कुमार जैन
आदर्श नगर पंचायत पैंतेपुर का आकस्मिक निरीक्षण कर प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों की स्थिति, जनसेवाओं की उपलब्धता तथा कार्यालयी कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा की गई।

निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी अभिलेखों को अद्यतन रखा जाए और जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र समयबद्ध तरीके से जारी किए जाएं, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
इसके साथ ही अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया गया कि जनता से प्राप्त होने वाली शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं तय समयसीमा के भीतर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया गया तथा जिम्मेदार अधिकारियों को कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!